- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला...
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वच्छता मित्रों का किया गया सम्मान

By - Bhaskar Hindi |9 March 2022 8:38 AM IST
ककरहटी अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वच्छता मित्रों का किया गया सम्मान
डिजिटल डेस्क, ककरहटी । अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ककरहटी नगर परिषद के प्रांगण में महिला बाल विकास पन्ना एवं नगर परिषद के द्बारा महिला स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया गया। नगर परिषद सीएमओ ओम मिश्रा महिला बाल विकास की ओर से पर्यवेक्षक श्रीमती ज्योत्सना श्रीवास्तव व श्रीमती रूकसाना सिद्दकी एवं उपयंत्री मृत्योन्जय ने नगर के गणमान्य जन, समाज सेवी कैलाश त्रिपाठी, गजराज सिंह यादव, राजेन्द्र पाण्डेय के आतिथ्य में नगर परिषद महिला स्वच्छता मित्रों का फूल माला व उपहार भेंटकर सम्मान किया। वहीं नगर परिषद सीएमओ श्री मिश्रा ने महिला मित्रों को उपहार भेंट किए। इस अवसर पर सभी नप स्वच्छता मित्र कर्मचारी एवं अनेक गणमान्य जन मौजूद रहे।
Created On :   9 March 2022 2:06 PM IST
Tags
Next Story