- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- घर छोड़ने के बहाने महिला का अपहरण...
घर छोड़ने के बहाने महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, भंडारा. गुस्से में घर से मायके जाने के लिए अकेली निकली महिला को घर छोड़ देने के बहाने कार सवार व्यक्ति ने अत्याचार किया। उसके बाद महिला को जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद भंडारा तहसील के कन्हालमोह के धर्मा ढाबे पर महिला को घर छोड़ने के बहाने उसे दोपहिया से खेत में ले जाकर अत्याचार किया। इस मामले में कारधा पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उन्हें गोंदिया जिले के गोरेगांव की हिरासत में दिया है। उधर पीड़ित महिला की स्थिति अब खतरे से बाहर होकर उस पर नागपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जिले की महिला 30 जुलाई 2022 को घर में विवाद होने के बाद अकेली ही मायके जाने के लिए निकली, लेकिन वह एक के बाद एक बदमाशों का शिकार होती गई। गोरेगांव निवासी श्रीराम उरकुडे (45) ने उसे घर छोड़ने के बहाने गुमराह कर गोंदिया जिले के मुंडीपार के जंगल में ले जाकर अत्याचार किया। उसे साथ में रखकर 31 जुलाई को फिर से पलसगांव के पास जंगल में अत्याचार किया।
घटना के बाद श्रीराम उरकुडे ने पीड़ित महिला को जंगल में उतार दिया। जंगल से भटकते हुए जब महिला लाखनी-भंडारा राष्ट्रीय महामार्ग पर कन्हालमोह के धर्मा ढाबे के पास पहुंची तो वहां भी बदमाशों ने महिला को घर छोड़ कर देने के बहाने दोपहिया से खेत ले जाकर दो लोगों ने अत्याचार किया। इस पूरे प्रकरण में कारधा पुलिस व स्थानीय अपराध शाखा ने मिलकर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सर्वप्रथम कारधा पुलिस थाने में धारा 376 (1), 376 (2), (एन), 376 (डी), 506, 34 भादंवि के तहत मामला दर्ज किया है। मामले को अब जांच के लिए गोंदिया जिले के गोरेगांव पुलिस को सौंपा गया है। मामले की जांच प्रभारी पुलिस अधीक्षक अनिकेत भारती, उपविभागीय पुलिस अधिकारी संजय पाटील के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक जयवंत चव्हाण, राजेश थोरात, सहायक पुलिस निरीक्षक सौरभ घरडे, कारधा पुलिस थाने के एपीआई प्रशांत मिसाले, पुलिस उपनिरीक्षक नवखरे, कांबले आदि ने की।
Created On :   5 Aug 2022 7:39 PM IST