- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौत

By - Bhaskar Hindi |14 Jun 2022 3:55 AM
सतना अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौत
डिजिटल डेस्क,सतना। सिंहपुर थाना अंतर्गत भैहाई के पास अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अंजू कोल 30 वर्ष, निवासी भैहाई, रविवार रात को अपने पति राजू कोल के साथ बाइक पर बैठकर गांव आ रही थी, तभी रात लगभग 12 बजे भैहाई पुलिया के पास अज्ञात वाहन ठोकर मारकर भाग निकला। इस दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत नागौद अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।
Created On : 14 Jun 2022 9:21 AM
Tags
Next Story