- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- सड़क पर शव रखकर गांववालों ने किया...
सड़क पर शव रखकर गांववालों ने किया आंदोलन, बाढ़ में बहा था किसान

डिजिटल डेस्क, रालेगांव। बाढ़ में बहे किसान का शव रखकर नाराज गांववालों ने प्रदर्शन किया। सोमवार को किसान बह गया था। जिसके कुछ देर बाद उसका शव नाले में मिला। मृतक किसान का नाम अण्णाजी गुडदे उम्र 58 साल बताई गई है। जो ग्राम लाडकी का रहने वाला है। किसान जब खेत सेे शाम के समय घर लौट रहा था। इस दौरान ग्राम के पास बहनेवाले नाला उफान पर था। जो पुलिया के ऊपर से बह रहा था। अण्णाजी नाला पार करते समय बह गए।
बताया जा रहा है कि पुलिया की ऊंचाई बहुत ही कम है। जिसके कारण हादसा हुआ। गांववालों ने आक्रोश जताते हुए नई पुलिया की मांग करते हुए दोपहर खडकी टोल नाके के पास शव रास्ते पर रखकर 2 घंटे तक रास्ता रोको आंदोलन किया। प्रशासन से पुलिया निर्माण को लेकर लिखित आश्वासन नहीं मिला, तो गांववालों ने साफ कहा कि वे आंदोलन जारी रखेंगे।
सूचना मिलते ही कार्यकारी अभियंता अनिल तोडे, किशोर नागरे, अली शेख मौके पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकर्ताओं के साथ बातचीत की। पुलिया मरम्मत करने का आश्वासन लिखित में दिया गया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
ग्रामीणों को मनाने पहुंचा प्रशासन
लाडकी ग्रामवासियों ने पुलिया निर्माण की मांग को लेकर रास्ता रोको आंदोलन किया। जानकारी मिलते ही तहसीलदार डॉ. रविंद्र कानडजे, नायब तहसीलदार दिलीप बदकी, थानेदार संजय चौबे, विनायक जाधव, मंडल अधिकारी पोटे, पटवारी आदि मौके पर पहुंचे, उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
Created On :   13 Sept 2022 8:46 PM IST