- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अकोला
- /
- अज्ञात वाहन ने दुपहिया काे मारी...
अज्ञात वाहन ने दुपहिया काे मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

डिजिटल डेस्क, अकोला। बालापुर की ओर जा रही दुपहिया वाहन को एक अज्ञात वाहन ने पारस फाटे के पास जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे नेें उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अकोट फैल के इंदिरा नगर तथा भारत नगर निवासी पेशे से इलेक्ट्रिशन फिरोज खान पठान व वसीम सिद्दीकी काम से बालापुर की ओर दुपहिया वाहन से जा रहे थे। इसी बीच फारस फाटे के पास विपरित दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी दुपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में फिरोज खान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि वसीम सिद्दीकी गंभीर रूप से घायल हो गया था। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक दत्तात्र्य आव्हाले ने तत्काल कर्मचारियों को घटना स्थल पर रवाना किया। पुलिस ने मृतक का विच्छेदन करने के लिए बालापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर घायल को सर्वोपचार अस्पताल रवाना किया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल सर्वोपचार अस्पताल पहुंचे। मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन देर रात उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। परिसर के दो युवक असमायिक काल के ग्रास बन जाने के कारण परिसर में शोक का लहर फैल गई। गमगीन वातावरण में मृतकों की दफन विधि की गई।
Created On :   29 Dec 2021 4:29 PM IST