- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नंदुरा
- /
- ट्रेन की चपेट में अज्ञात शख्स की...
ट्रेन की चपेट में अज्ञात शख्स की मौत

By - Bhaskar Hindi |27 March 2022 10:42 AM IST
हादसा ट्रेन की चपेट में अज्ञात शख्स की मौत
डिजिटल डेस्क, नांदूरा. मुंबई- नागपुर लोहमार्ग पर बिस्वा ब्रिज रेलवे स्थानक समीप ट्रेन से नीचे गिरकर एक अंदाजन ५० वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत होने की घटना २४ मार्च को घटी। मृत व्यक्ति की ऊंचाई साढ़े पाच फुट, रंग सांवला, शरीर मजबूत, बाल सफेद, काले रंग का शर्ट, काली पैन्ट परिधान किया है। उक्त वर्णन वाले व्यक्ति का शव मलकापुर के उप जिला अस्पताल के शव घर में रखा है। इस मामले में शेगांव रेलवे पुलिस ने धारा १७४ के तहत मर्ग दाखिल किया है। इस वर्णन वाले व्यक्ति को कोई पहचानता होगा तो शेगांव रेलवे पुलिस थाने के पुना राम मोहेकार से संपर्क करें, ऐसा आवाहन किया गया है।
Created On :   27 March 2022 4:01 PM IST
Next Story