- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मंडला
- /
- केन्द्रीय राज्यममंत्री कुलस्ते का...
केन्द्रीय राज्यममंत्री कुलस्ते का पायलट वाहन और बस में टक्कर

डिजिटल डेस्क,मंडला ।केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का पायलट वाहन और यात्री बस के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना वाहन का चालक हो गया है। इस बीच मौके पर अफरा तफरी मच गई। केन्द्रीय मंत्री का वाहन रूक गया और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी मिलते ही मोहगांव थाना पुलिस मौका स्थल के लिए रवाना हो गई।
बताया गया है कि केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला के दौरे में है। मोहगांव में महिला स्वास्थ्य शिविर में शामिल होने के लिए जा रहे थे कि चुभावल गांव के पासी खीसी घाट के मोड़ पर सामने आ रही यात्री बस के चालक ने पायलट वाहन को टक्कर मार दी। जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। चालक को चोटें आई। वाहन पुलिस कर्मी सुरक्षित है। दुर्घटना के दौरान केन्द्रीय मंत्री का वाहन रोक दिया गया है। घाट होने के कारण वाहन की रफ़्तार अधिक नही थी लेकिन इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री एक घंटे लेट थे। स्वास्थ्य शिविर में शामिल होने के बाद मंत्री मंडला पहुंचे है। दुर्घटना को लेकर मोहगांव पुलिस के द्वारा जांच कार्रवाई की जा रही है।
Created On :   13 April 2022 3:44 PM IST