- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छतरपुर
- /
- व्याख्यान माला में शामिल हुए उच्च...
व्याख्यान माला में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री समय की नगरी है उज्जैन

डिजिटल डेस्क, छतरपुर। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव शहर के ऑडिटोरियम भवन में पं. गणेश प्रसाद मिश्र स्मृति व्याख्यान माला में बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए। उन्होंने चतुर्थ व्याख्यान माला के अवसर पर भारतीय प्राचीन काल गणना के ऐतिहासिक महत्व और वैज्ञानिक विश्लेषण के बारे में सारगर्भित जानकारी दी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने भारतीय दर्शन, समय गणना एवं पंचांग के बारे में जानकारी देते हुए भारतीय दर्शन के महत्व को भी बताया। न्यास के अध्यक्ष राकेश मिश्र ने न्यास की पृष्ठभूमि और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय की नगरी है उज्जैन। उन्होंने कहा कि काल गणना में शिक्षा का महत्व, काल गणना की उत्पत्ति होने का कारण क्या था। उत्पन्न होने का कारण, समय भारतीय काल गणना से सिद्ध होता है। परिमण्डल पांच प्रकार के होते हैं। चतुर्थ व्याख्यान माला का आयोजन पं. गणेश प्रसाद मिश्र न्यास के तत्वावधान में किया गया।
Created On :   14 Dec 2020 5:03 PM IST