- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- नरसिंहपुर
- /
- दो युवकों ने 13 वर्षीय बालिका से...
दो युवकों ने 13 वर्षीय बालिका से किया दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क नरसिंहपुर। जिले के ठेमी थाना क्षेत्र निवासी करीब 13 वर्षीय एक बालिका के साथ शुक्रवार को दो युवकों ने दुष्कर्म किया। शनिवार को शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के विरूद्ध धारा 376, 376 क, 376 डीए, 506 एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। रविवार को न्यायालय पेश किया जहां से जेल भेजा गया है। वहीं पीडि़ता का उपचार कराया गया है।
ठेमी थाना प्रभारी शंकरलाल झारिया ने बताया कि 13 वर्षीय पीडि़ता खेत पर बने मकान में अपनी वृद्ध नानी के साथ रहती है। जो 20 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे घर का सामान लाने के लिए करीब आधा किमी दूर स्थित गांव गई थी। जब वह सामान लेकर घर लौट रही थी इसी दौरान आरोपी एकम मलाह 22, लखन मलाह 21 वर्ष ने उसे पकड़ लिया और सड़क से थोड़ी दूर अर्जुन पटेल के खेत में ले गए जहां दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे डराते-धमकाते हुए छोड़ दिया। पीडि़ता जब अपने घर पहुंची तो नानी को पूरी बात बताई लेकिन नानी का स्वास्थ्य खराब होने से वह तत्काल शिकायत करने के लिए नहीं आई। शनिवार की शाम पीडि़ता ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद आरोपितों की तलाशी शुरू हुई। रविवार को दोनों आरोपितों को ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार किया गया।
Created On :   22 Aug 2021 10:17 PM IST