- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नंदुरा
- /
- बिजली पोल से दुपहिया टकराई दुपहिया...
बिजली पोल से दुपहिया टकराई दुपहिया सवार की मौत

By - Bhaskar Hindi |13 Jan 2022 11:58 AM IST
हादसा बिजली पोल से दुपहिया टकराई दुपहिया सवार की मौत
डिजिटल डेस्क, नांदूरा। दुपहिया से नियंत्रण छूटने से दुपहिया सवार बिजली पोल से टकराने की घटना सोमवार 10 जनवरी को निमगांव-अलमपुर मार्ग पर स्थित निमगांव मोड़ समीप सुबह 11 बजे घटी। इस हादसे में दुपहिया सवार की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार नांदूरा तहसील के अलमपुर निवासी गोपाल किसन मांजरे (25) दुपहिया क्र. एमएच 28 एल 4115 से अलमपुर से निमगांव की ओर जा रहा था। इस बीच निमगांव मोड़ के पास दुपहिया पर से नियंत्रण छूटने से दुपहिया बिजली पोल से जा टकराई, जिसमें वह गंभीर घायल हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही ओम साई फाउंडेशन के अध्यक्ष विलास निबोलकर रूग्णवाहिका चालक नालट सहयोगी समेत तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को प्राथमिक आरोग्य केंद्र नांदूरा में दाखिल किया।
Created On :   13 Jan 2022 5:25 PM IST
Next Story