दो वाहनों की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

By - Bhaskar Hindi |16 March 2020 5:33 PM IST
दो वाहनों की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल
डिजिटल डेस्क, मेडक। जिले के कोलचारा मंडल में संगाया पेट के पास सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। आरटीसी बस और वैन की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई और 20 गंभीर रूप से घायल हुए। आरटीसी बस संगारेड्डी की ओर जा रही थी इसी बीच पसलवादी ग्राम से वाहन सवार जा रहे थे। तभी आरटीसी बस और वाहन की भीषण टक्कर होने के कारण घटनास्थल पर ही 5 महिलाओं के सहित सात लोगों की मौत हो गई और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
घायल लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। घटनास्थल पर एसआई श्रीनिवास गौड ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर मामला दर्ज किया। मामले की जांच जारी है।
Created On :   16 March 2020 5:26 PM IST
Next Story