- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- नागझिरा में चंद्रपुर से आएंगी दो...
नागझिरा में चंद्रपुर से आएंगी दो बाघिन, के-4 बाघ पिंजरे में कैद

By - Bhaskar Hindi |22 Nov 2022 3:17 PM IST
गोंदिया नागझिरा में चंद्रपुर से आएंगी दो बाघिन, के-4 बाघ पिंजरे में कैद
डिजिटल डेस्क, गोंदिया. नागझिरा अभयारण्य में चंद्रपुर जिले की ब्रह्मपुरी तहसील से दो बाघिनों को लाया जाएगा। इन बाघिनों पर नागझिरा अभयारण्य में ड्रोन कैमरे के माध्यम से नजर रखी जाएगी। इसके लिए नागझिरा अभयारण्य के अधिकारी, कर्मचारी व एनजीओ के सदस्य बफर क्षेत्र के गांवों में जाकर जनजागरण कर रहे हैं। बताया गया है कि दोनों बाघिन ब्रह्मपुरी जंगल क्षेत्र के रास्ते नागझिरा अभयारण्य के कक्ष क्रमांक 126 मंे प्रवेश करेंगी।
के-4 बाघ पिंजरे में कैद
ब्रह्मपुरी वनविभाग के दक्षिण ब्रह्मपुरी वनपरिक्षेत्र अंतर्गत आवलगांव उपक्षेत्र के खेत परिसर में आतंक मचाने वाले ‘के-4’ बाघ को सोमवार 21 नवंबर की रात बेहोेश कर पिंजरे में कैद किया गया।
Created On :   22 Nov 2022 8:44 PM IST
Next Story