दो दुपहिया की भिड़ंत में, 2 घायल

Two injured in a two-wheeler collision
दो दुपहिया की भिड़ंत में, 2 घायल
हादसा दो दुपहिया की भिड़ंत में, 2 घायल

डिजिटल डेस्क, देउलगांव राजा | दो दुपहिया की आमने-सामने भिड़ंत होने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। यह घटना जालना-खामगांव मार्ग पर शाम ६.३० बजे घटी। बता दें कि, दे. राजा से कामकाज निपटा कर अपनी दुपहिया पर बाबासाहब शिंदे व अतिष लकडे ग्राम जुमडा जा रहे थे। इस दौरान एक मोड़ पर सामने से आ रही दूसरी दुपहिया पर रामदास खंदारे व उनकी पत्नी सिंधूबाई ग्राम सातेफल जा रहे थे। दोनों दुपहिया की आमने-सामने टक्कर हो जाने से बाबासाहब शिंदे व अतिष लकडे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जालना रेफर किया गया है।

Created On :   11 March 2022 6:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story