- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- जहर पीने से दो की हालत गंभीर,...
जहर पीने से दो की हालत गंभीर, कारणों का पता नहीं चल सका

By - Bhaskar Hindi |16 Nov 2022 1:31 PM IST
खामगांव जहर पीने से दो की हालत गंभीर, कारणों का पता नहीं चल सका
डिजिटल डेस्क, खामगांव | जहर पीने से दो की हालत गंभीर होने की घटना तहसील के ग्राम जलका भडंग एवं दे साकर्शा यहां दि १४ नवम्बर को घटी। उक्त दोनो कों गंभीर हालत में यहां के सामान्य अस्पताल में दाखिल किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील के ग्राम जलका भडंग निवासी अशपाक खान मेहताब खान (४०) ने जहर पीने से उसकी हालत गंभीर हुई। उसे दि १४ नवम्बर की रात नौ बजे यहां के सामान्य अस्पताल में दाखिल किया गया था। दूसरी घटना में मेहकर तहसील के दे साकर्शा निवासी रोशनी रविंद्र राठोड (१६) इस नाबालिग युवती ने जहरीली दवा पीने से उसकी हातल गंभीर हुई। उसे गंभीर हालत में सोमवार की रात यहां के सामान्य अस्पताल में दाखिल किया गया था। जहरीली दवा पीने के कारणों का पता नहीं चल सका।
Created On :   16 Nov 2022 6:50 PM IST
Next Story