नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,शहडोल। थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास पाण्डवनगर की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि 19 दिसंबर 2022 को छात्रावास परिसर में नवजात शिशु का शव मिला था। पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि गोहपारू थाना क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली नाबालिग द्वारा नवजात शिशु को मारकर फेंक दिया गया था। विवेचना के दौरान छात्रा ने बताया कि उसके नाबालिक अवस्था में तेजभान सिंह 23 वर्ष निवासी ग्राम सिलपरी हाल सोनटोला थाना गोहपारू द्वारा बलात्कार किया गया था। आरोपी फरार था।
तकनीकी अनुसंधान उपरांत पुलिस टीम व सायबर सेल द्वारा आरोपी को पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार अलग प्रकरण में महिला से दुष्कर्म के आरोपी को भी पुणे से गिरफ्तार किया गया। जिस पर पांच हजार का इनाम था। थाना गोहपारू में 8 नवंबर 2022 को दस्तयाब हुई गुमशुदा महिला ने बताया कि ग्राम कुदरी थाना सीधी निवासी विपिन अहिरवार द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। आरोपी फरार होकर पुणे के फैक्ट्री में नौकरी कर रहा था, जिसको पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
Created On :   12 Jan 2023 5:42 PM IST