- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अकोला
- /
- 13 को मनपा अधिकारी, कर्मचारियों की...
13 को मनपा अधिकारी, कर्मचारियों की तिरंगा रैली

डिजिटल डेस्क, अकोला | केंद्र व राज्य सरकार के निर्देश अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वराज्य महोत्सव मनाया जा रहा है। 9 अगस्त से 17 अगस्त तक मनपा की ओर से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 13 अगस्त को सुबह 11 बजे मनपा के अधिकारी, कर्मचारी शहर में विशाल तिरंगा रैली निकालेंगे। इस रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा उपक्रम अंतर्गत शहर का प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा ध्वज फहराए इसको लेकर जनजागृति की जाएगी। रैली सिटी कोतवाली से कपडा बाजार, ताजनापेठ से मोहम्मद अली रोड, फतेह चौक से टावर चौक, मुख्य डाकघर से गांधी रोड होते हुए मनपा के मुख्य कार्यालय में पहुंचेगी, जहां पर राष्ट्रगीत से रैली का समापन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि रैली में न्यू फेमस म्युझिकल बैंड पार्टी का दल, दमकल के कर्मचारी, सभी आरोग्य निरीक्षक कार्यालयीन गणवेश में रहेंगे। सभी महिला कर्मचारी, सफाई कर्मचारी तथा सभी विभागों के कर्मचारी रैली में शामिल होंगे।
Created On :   11 Aug 2022 5:25 PM IST