- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बुलढाना
- /
- तिरंगा ध्वज विक्री केंद्र का...
तिरंगा ध्वज विक्री केंद्र का जिलाधिकारी के हाथों उद्घाटन

डिजिटल डेस्क, बुलढाणा। स्वाधीनता का अमृत महोत्सव पर्व पर घर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। नागरिकों को सहजता से ध्वज उपलब्ध हो, इसलिए से स्थानीय हुतात्मा स्मारक स्थल पर तिरंगा ध्वज बिक्री केंद्र शुरू किया गया है। इस केंद्र का उद्घाटन जिलाधिकारी एस. रामामूर्ति के हाथों किया गया। इस समय अतिरिक्त जिलाधिकारी धनंजय गोगटे, निवासी उपजिलाधिकारी दिनेश गीते, मुख्याधिकारी गणेश पांडे, उपमुख्याधिकारी दिगंबर साठे आदि उपस्थित थे। घर घर तिरंगा उपक्रम अंतर्गत नगर परिषद का हुतात्मा स्मारक व सोनचिरेया उपजिविका केंद्र, सेंट्रल बैंक परिसर ऐसे तीन जगह ध्वज बिक्री के लिए उपलब्ध किए गए है। प्रत्येक नागरिक के मन में देश भावना वृद्धिंगत करने के लिए घर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हो, ऐसा आवाहन जिलाधिकारी एस. रामामूर्ति ने किया है।
Created On :   5 Aug 2022 5:21 PM IST