- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- हर घर तिरंगा अभियान छात्र-छात्राओं...
हर घर तिरंगा अभियान छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली

डिजिटल डेस्क, पवई.। पूरे देश में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत समाज के हर वर्ग का व्यक्ति अपने घर में तिरंगा फहरा सकता है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा पूरे देश में यह अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लेकर पवई नगर में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लेकर रैली निकाली रैली में शामिल प्रभारी प्राचार्य रामकृष्ण नगायच ने कहा की इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरे अंचल को अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह जागरूकता रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापिस विद्यालय प्रांगण पहुंची इस रैली में विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Created On :   13 Aug 2022 2:16 PM IST