- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- अरविंद कुमार बने पेट्रोकेमिकल्स...
अरविंद कुमार बने पेट्रोकेमिकल्स महामंडल के प्रबंध निदेशक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार के आईएएस अफसरों वाट्सएप ग्रुप में सहयोगियों के खिलाफ अशब्दों का इस्तेमाल करने वाले अरविंद कुमार को मुंबई में महाराष्ट्र पेट्रोकेमिकल्स महामंडल के प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। बुधवार को राज्य सरकार ने चार आईएएस अफसरों के तबादले किए। सरकार ने आईएएस अफसरों के वाट्सएप ग्रुप में कुमार के आपत्तिजनक टिप्पणी वाला पोस्ट वायरल होने के बाद कुमार को ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद से हटा दिया था। इसके बाद से कुमार को नए पद पर नियुक्त नहीं किया गया था। अब कुमार को कम महत्व वाले पद पर भेजा गया है। कुमार ने राज्य की पिछली भाजपा सरकार के समय विधानमंडल के नागपुर अधिवेशन के दौरान अपने कर्मचारियों की पिटाई कर दी थी। इसके बाद उन्हें तत्कालीन गृह निर्माण मंत्री प्रकाश मेहता ने किनारे कर दिया था।
प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद कुमार को ग्रामीण विकास विभाग में महत्वपूर्ण पद मिला है लेकिन वे ज्यादा दिन इस पद पर टिक नहीं सके। इधर, सरकार ने महाराष्ट्र पेट्रोकेमिकल्स महामंडल के वर्तमान प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार को मंत्रालय में राजस्व व वन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव व विशेष कार्य अधिकारी (अपील) पद पर नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र राज्य बाल अधिकार आयोग की सचिव सीमा व्यास को मंत्रालय में सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव व विशेष जांच अधिकारी (1) पद पर भेजा गया है। ओ. पी. गुप्ता को उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
Created On :   18 Nov 2020 8:19 PM IST