- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- गन्ना कटाई कर घर लौट रहे मजदूरों का...
गन्ना कटाई कर घर लौट रहे मजदूरों का टैक्टर पलटा, एक की मौत - पांच गंभीर

डिजिटल डेस्क, बीड। खेत से शुक्रवार सुबह 4 बजे के करीब गन्ना कटाई कर गांव लौट रहे मजदूर सड़क हादसे का शिकार हुए। जिसमें एक की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मजदूर टैक्टर पर सवार थे, लेकिन चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। जिसके कारण ट्राली से गिरकर मजदूर को अपनी जांन गंवानी पड़ी। गंभीर रूप से घायल मजदूरों का अस्पताल में उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक मजदूर बारामती अग्रो सहकारी चीनी मिल में गन्ना कटाई के लिए पिछले पांच महीनों से काम कर रहे थे। काम समाप्त होने के बाद अपने घरों की ओर लौट रहे थे। इसी बीच हादसे का शिकार हो गए।
हादसा पिंपरी घाट पर हुआ। चालक ट्रैक्टर से नियंत्रन खो बैठा, जिसकी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। घटनास्थल पर बाबासाहब ज्ञानदेव शेकडे उम्र 53 साल निवासी म्हसोबाचीवाडी की मौत हुई। इसके अलावा हिराबाई बाबासाहब शेकडे, योगेश बाबासाहब शेकडे, आप्पासाहब ज्ञानदेव गित्ते, कविता आप्पासाहब गिते, नामदेव बाबुराव शेकडे (निवासी म्हसोबाचीवाडी गंभीर रूप से घायल हो गए। बहरहाल घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक का शव का पोस्टमार्टम कर परिजन सौंप दिया गया। मामले की जांच जारी है।
Created On :   29 April 2022 6:14 PM IST