- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बुरहानपुर
- /
- बुरहानपुर: ‘‘कोरोना को हराना है,...
बुरहानपुर: ‘‘कोरोना को हराना है, लोकतंत्र मजबूत बनाना है‘‘ (नेपानगर विधानसभा उप निर्वाचन-2020)

डिजिटल डेस्क, बुरहानपुर। बुरहानपुर नेहरू युवा केन्द्र बुरहानपुर के द्वारा शत-प्रतिशत मतदान हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मतदाताओ को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु जागरूकता संदेश दिया। कार्यक्रम में बताया गया कि कोरोना महामारी के चलते इस बार मतदान बहुत ही सावधानी से करना है। घर से मास्क पहनकर ही निकलना है एवं आपस में सामाजिक दूरी भी बनाकर रखना है। साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पूर्णतः पालन करना है। मतदान हम सभी का अधिकार है, इसलिए अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र को सुदृढ़ व मजबूत बनाने में अपना कर्तव्य निभाए। यह जानकारी नेहरू युवा केन्द्र से श्री पंकज गोस्वमी ने दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम आरिश वेलफेयर समिति एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से आयोजित करवाया गया जिसमें श्री आशिक खान, बी एल ओ श्री कामले व श्री चेतन जाधव आदि उपस्थित रहे।
Created On :   29 Oct 2020 2:00 PM IST