- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुर्तिजापुर
- /
- पेट्रोल पंप से टिप्पर की चोरी...
पेट्रोल पंप से टिप्पर की चोरी अज्ञात चोरों पर अपराध दर्ज

डिजिटल डेस्क, मूर्तिजापुर| पेट्रोल पंप पर रखा हुआ टिप्पर अज्ञात चोंरों ने पार किए जाने की घटना सामने आते ही मूर्तिजापुर में हड़कंप मच गया है। मूर्तिजापुर पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मूर्तिजापुर के शेख वहीत शेख हमिद का टिप्पर क्रमांक एमएच 43-यू-6088 यह टिप्पर चालक कपील इंगले चलाता है। शाम को पूरा काम होने के बाद यह टिप्पर रात के समय पेट्रोल पंप पर ही पार्क किया जाता है।12 दिसंबर की रात चालक ने टिप्पर को पेट्रोल पंप पर खड़ा कर दिया और वह घर चला गया। दूसरे दिन सुबह जब चालक टिप्पर लेने आया तो उसे टिप्पर जगह पर से गायब दिखाई दिया। चालक ने तुरंत घटना की जानकारी टिप्पर मालिक को दी। उन्होंने तुरंत मूर्तिजापुर पुलिस थाने में फरियाद दर्ज कराई। जिसपर मूर्तिजापुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Created On :   16 Dec 2022 5:11 PM IST