- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- अलग-अलग जगह युवक समेत तीन की हत्या
अलग-अलग जगह युवक समेत तीन की हत्या

डिजिटल डेस्क, यवतमाल. अलग-अलग जगह युवक समेत तीन लोगों की हत्या की गई। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैै। यवतमाल के नेर पुलिस थाना अंतर्गत एक युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। घटना बुधवार 29 जून की सुबह शहापुर-नेर मार्ग पर एक खेत में उजागर हुई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं यवतमाल जिले के घाटंजी शहर में पांढुर्णा रास्ते पर स्थित खेत में दामाद नेे ससुर की मामूली बात पर हत्या कर दी। मृतक का नाम दत्ता बापूराव मरापे है। घाटंजी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। भंडारा के अड्याल पुलिस थाने के तहत आने वाले ग्राम कांतुर्ली में मुर्गियांे को लेकर दो परिवारों के बीच हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान एक 75 वर्षीय वृद्ध का धक्का लगने सेे वे नीचे गिरकर बेहोश हो गये। अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम बिहारी पांडुरंग उके (73) है। अड्याल पुलिस ने दोनों पक्षों पर पर मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
Created On :   29 Jun 2022 9:30 PM IST