- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के...
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को हमेशा रखा जाएगा याद

डिजिटल डेस्क,शहडोल। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले भर में जागरुकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट शहडोल द्वारा रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वहीं ग्राम सिरौंजा में तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया। तो मुख्यालय में पुलिस बल द्वारा तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। सेनानियों के सम्मान समोराह में कलेक्टर वंदना वैद्य ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा कि उन्होंने देश की आन,बान,शान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।
हम हमारा समाज तथा हमारा देश स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का ऋणी है, जो देश की रक्षा बॉर्डर पर जाकर करते हैं तथा अपने घर,परिवार,दोस्त,रिश्तेदारों से दूर रहते हैं कि हम अपने घरों में चैन की नींद सो पाएं। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय अशर्फीलाल वर्मा, स्वर्गीय मुलायम चंद्र जैन, स्वर्गीय रवि शंकर गुप्ता एवं स्वर्गीय कृष्ण पाल सिंह के परिजनों का सम्मान किया गया तथा उनके त्याग एवं बलिदान को याद किया गया। अमृत महोत्सव के अंतर्गत घर-घर तिरंगा अभियान में सभी को सहभागिता निभाते हुए अपने-अपने घर,प्रतिष्ठान में तिरंगा लहराएं।
तिरंगा दौड़
कमिश्नर राजीव शर्मा एवं एडीजी डीसी सागर की मौजूदगी में ग्राम सिरोंजा में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया। 1000 मीटर की तिरंगा दौड़ में शिवा कोल प्रथम, चंद्र विजय द्वितीय, आदित्य गौतम तृतीय एवं 1600 मीटर की दौड़ में हरिदास मराठी प्रथम, शिवम केवट द्वितीय एवं कृष्णा कोल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कमिश्नर एवं एडीजी ने शील्ड एवं प्रशस्ति दिया। पत्र प्रदान किया और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर कमिश्नर ने कहा कि युवाओं में यदि हौसले मजबूत हो तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता। युवा अपनी ऊर्जा का उपयोग किसी भी क्षेत्र में कर देश, प्रदेश जिला एवं गांव का नाम रोशन कर सकता है। एडीजी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में सभी लोग अपने-अपने घरों में तिरंगा लहरा सकते हैं।
पुलिस कर्मियों ने निकाली बाइक रैली
हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस द्वारा शहर में बाइक रैली निकाली गई। अभियान से नगर वासियों को जोडऩे एसपी के निर्देशन में रविवार को टीआई सोहागपुर अनिल पटेल एवं कोतवाली टीआई संजय जायसवाल तथा यातायात प्रभारी सूबेदार प्रियंका शर्मा के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों द्वारा शहर मे भ्रमण किया गया।
Created On :   8 Aug 2022 1:59 PM IST