- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- अजयगढ में धूमधाम से निकली भगवान...
अजयगढ में धूमधाम से निकली भगवान भोलेनाथ की बारात

डिजिटल डेस्क, अजयगढ। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विगत वर्षो की भॉति इस वर्ष भी रंग महल उत्सव समिति के तत्वाधान एवं समस्त नगरवासियों के सहयोग से पुरानी तहसील भूतेश्वर के स्थान पर भगवान भोलेनाथ का जलअभिषेक, रूद्रभिषेक, हवन-पूजन एवं शिव विवाह का आयोजन सम्पन्न होने के बाद भगवान भोलेनाथ की बारात गाजे-बाजे के साथ सरस्वती मन्दिर अजयगढ से शुरू हुई जो पूरे नगर में मुख्य चौराहों से होती हुई रंगमहल भूतेश्वर स्थान पर ही सम्पन्न हुई। बारात का जगह-जगह पूजन व आरती की गयी तथा बैडों की धुन पर भारी संख्या में नाचते-गाते दिखे। चारों ओर जय श्री महाकाल की धुन सुनाई दे रही थी। नगर के महेश्वरी माता मन्दिर एवं सरस्वती मन्दिर तथा अन्य शिववालयों में भी शिवरात्रि पर्व पर सुबह से ही भारी जन सैलाब दिखायी दे रहा था। उक्त आयोजन में संजय सुल्लेेरे, पीयूष शुक्ला, मुन्ना चौबे, मनोज मिश्रा, सन्दीप विश्वकर्मा, वीरेन्द्र जैन, संजय गुप्ता, के.पी. सिंह, बब्लू मिश्रा सहित सभी नगरवासियो का विशेष सहायोग रहा तथा महाशिवरात्रि का पर्व पूरी आस्था एवं उल्लास के साथ मनाया गया।
Created On :   3 March 2022 12:04 PM IST