- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bhadohi
- /
- मोहर्रम के सातवीं तारीख को निकला...
मोहर्रम के सातवीं तारीख को निकला नूरखांपुर से दुलदुल का जुलुस

डिजिटल डेस्क, भदोही। कोरोना काल के कारण दो साल बाद इस वर्ष मोहर्रम का पर्व मनाया जा रहा है। मोहर्रम पर्व के सातवीं तारीख शनिवार को नगर के मोहल्ला नूरखांपुर से दुलदुल कमेटी के अध्यक्ष शमशाद उर्फ़ टिल्लू अंसारी के आवास से दुलदुल का जुलूस निकाला गया। जुलूस पूरे अकीदत के साथ निकाला। जो अपने कदीमी रास्तों से होते हुए नुरखांपुर के कर्बला मे बाद नमाज मगरिब पहुंचा तो उसे ठंडा किया गया।
दुलदुल का जुलुस मोहल्ला नुरखांपुर से निकलकर आलमपुर, जल्लापुर नई बस्ती, इस्लामपुर नई बस्ती होते हुए हाजी फरीदन तालाब ईदगाह पहुंच। देर शाम नुरखांपुर स्थित कर्बला पहुंच कर दुलदुल को ठंडा किया गया। जुलूस में काफी संख्या में अकीदतमंद शामिल रहे। जो नारा लगाते हुए और ढोल-ताशे बजाते हुए चल रहे थे। दुलदुल का जुलुस जिस तरफ से गुजर रहा था। उधर खड़े अक़ीदतमंदो द्वारा दुलदुल को दूध और जलेबी खिला कर मन्नते मांगी जा रही थी। जुलुस मे जहां मुस्लिम महिलाएं अक़ीदत के साथ दुलदुल को दूध जलेबी खिलाई तो वहीँ हिन्दू महिलाओं ने भी दूध जलेबी खिला कर मन्नते मांगी और अपने आस्था का परिचय दिया।
इस मौके पर मुख्तार अंसारी, वकील अंसारी, ज़फर अंसारी, मल्लू, नसीम अंसारी, मतीन खलीफा, साजिद अंसारी, हन्नान अंसारी, ठल्लू अंसारी,नसीरुद्दीन अंसारी, नईम अंसारी, गफ्फार अंसारी, सगीर अंसारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Created On :   12 Aug 2022 4:34 PM IST