- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अकोला
- /
- दुपहिया की भिड़ंत में शख्स का...
दुपहिया की भिड़ंत में शख्स का दर्दनाक अंत
By - Bhaskar Hindi |10 March 2022 12:25 PM IST
हादसा दुपहिया की भिड़ंत में शख्स का दर्दनाक अंत
डिजिटल डेस्क, देउलगांव राजा. दो दुपहिया की आमने सामने भिड़ंत होने से ५३ वर्षीय शख्स की घटनास्थल पर ही मृत्यु हुई। यह घटना ६ मार्च की रात देउलगांव राजा सिंदखेड़ राजा मार्ग पर स्थित गिरोली फाटे पर घटी। रामेश्वर नामदेव मुंडे (५३) निवासी जांभोरा, देउलगांव राजा से रात दस बजे के दौरान दुपहिया से जांभोरा जा रहे थे। उसी समय सामने से आ रही दुपहिया उनकी दुपहिया से टकराने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हुई। मृतक जांभोरा के पुलिस पाटिल थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है।
Created On :   10 March 2022 5:52 PM IST
Next Story