- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- शिक्षक दिवस पर पहँुचे मंत्री ने...
शिक्षक दिवस पर पहँुचे मंत्री ने किया शिक्षकों का सम्मान

By - Bhaskar Hindi |7 Sept 2022 11:34 AM IST
अजयगढ शिक्षक दिवस पर पहँुचे मंत्री ने किया शिक्षकों का सम्मान
डिजिटल डेस्क, अजयगढ .। शिक्षक दिवस के अवसर पर मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह अजयगढ़ पहँुचे तथा संस्थाओं में शिक्षक दिवस के आयोजन शामिल हुए। कन्या हाई सेकेण्डरी स्कूल में मंंत्री ने शिक्षकों एवं मेधावी छात्रों का सम्मान किया। गायत्री परिवार द्वारा सरस्वती मंदिर प्रागंण में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री द्वारा शैक्षणिक संस्थाओ से पहँुचे शिक्षको को सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सरोज गुप्ता सहित गायत्री परिवार के सदस्यगण, छात्र-छात्रायें, गणमान्य नागरिक शामिल रहे। शिक्षक दिवस में मॉडल स्कूल एवं अन्य संस्थाओ में भी कार्यक्रम आयोजित किये गये।
Created On :   7 Sept 2022 5:03 PM IST
Tags
Next Story