पेन नंबर अपडेशन का आया मैसेज, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से गायब होते गए रुपए

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
रेलवे अधिकारी के खाते से गायब हो गए 5.24 लाख रुपए पेन नंबर अपडेशन का आया मैसेज, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से गायब होते गए रुपए

डिजिटल डेस्क,शहडोल। पढ़े लिखे और अधिकारी वर्ग के लोग भी किस कदर ऑन लाइन धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं, इसका ताजा मामला कोतवाली क्षेत्र में सामने आया है। जगवानी अपार्टमेंट चपरा कालोनी शहडोल निवासी पंकज कुमार गुप्ता 39 वर्ष के खाते से 5.24 लाख रुपए गायब हो गए। शिकायत के बाद कोतवाली में धारा 420 का अपराध दर्ज किया गया है। धोखाधड़ी का शिकार हुए पंकज गुप्ता रेलवे में अधिकारी हैं। उनके मोबाइल पर मोबाइल नम्बर 7349713211 से मैसेज आया कि उनका पेन नंबर अपडेट नहीं है।

मैसेज को खोलकर उन्हें देखा कि एक लिंक आया है, जिसमें क्लिक कर सारी जानकारी भरने को कहा गया। उन्होंने लिंक खोला, जिसमें एक पेज खुला, जो एसबीआई बैंक का डमी पेज था, वे सारी जानकारी भरते गए। इसी बीच उनके बैंक खाते से रुपए कटते गए। उनके एकाउंट से पैसे गायब हो रहे हैं, इसकी जानकारी उन्हें तब लगी, जब बैंक वालों ने फोन करके पूछा कि क्या खरीददारी कर रहे हैं, 5 लाख से अधिक की रकम खाते से जा चुकी है। तब उन्हें समझ आया कि वे तो ऑन लाइन धोखाधड़ी के शिकार हो चुके हैं। तब तक उनके खाते से 5.24 लाख रुपए निकाले जा चुके थे। पंकज गुप्ता ने इसकी लिखित शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई। टीआई संजय जायसवाल ने बताया कि विवेचना की जा रही है।

जागरुकता ही बचाव

ऑन लाइन ठगी से बचने के लिए जागरुकता ही बचाव है। एसपी कुमार प्रतीक का कहना है कि पुलिस की सायबर सेल द्वारा लगातार जागरुकता के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। लॉटरी लगना, ईनाम में वाहन मिलना, आधार व पेन नंबर अपडेट करना, बिजली बिल बकाया बताकर लाइन काटना जैसे मेसेज भेजकर लोगों को ठगे जाने का जरिया है। ऐसी किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करें। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद पुलिस अपना काम करती है, लेकिन लोगों को भी जागरुक होना होगा।

Created On :   30 Nov 2022 9:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story