सरकार ने कहा- स्व. अर्जुन सिंह की मूर्ति यातायात में बाधक

सरकार ने कहा- स्व. अर्जुन सिंह की मूर्ति यातायात में बाधक
भोपाल के टीटी नगर चौराहे पर लगाई गई है प्रतिमा सरकार ने कहा- स्व. अर्जुन सिंह की मूर्ति यातायात में बाधक

डिजिटल डेस्क जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट में राज्य सरकार की ओर से जवाब पेश कर बताया गया कि भोपाल के टीटी नगर चौराहे पर लगाई गई कांग्रेस नेता स्व. अर्जुन सिंह की मूर्ति यातायात में बाधक है। इस मामले में भोपाल नगर निगम को निर्णय लेना है। भोपाल नगर निगम की ओर से भी पेश जवाब में मूर्ति को यातायात में बाधक बताया गया है। चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक और जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की डिवीजन बैंच ने इस मामले की सुनवाई 6 सप्ताह के लिए बढ़ा दी है।
यह जनहित याचिका राइट टाउन जबलपुर निवासी अधिवक्ता ग्रीष्म जैन ने दायर की है। याचिका में कहा गया कि वर्ष 2019 में भोपाल के टीटी नगर चौराहे पर कांग्रेस नेता स्व. अर्जुन सिंह की मूर्ति लगाई गई है। इसके कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। अधिवक्ता सतीश वर्मा ने तर्क दिया कि टीटी नगर चौराहे पर पूर्व में शहीद चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति लगाई गई थी। यातायात के सुचारू संचालन के लिए चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति हटा ली गई थी। इसके बाद यहाँ पर कांग्रेस नेता स्व. अर्जुन सिंह की मूर्ति लगा दी गई। राज्य सरकार और भोपाल नगर निगम के जवाब को रिकॉर्ड पर लेते हुए डिवीजन बैंच ने मामले की सुनवाई 6 सप्ताह के बाद नियत की है।

Created On :   24 Aug 2021 5:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story