- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मुरैना
- /
- जिले में अब तक 334.3 मिलीमीटर औसत...
जिले में अब तक 334.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

By - Bhaskar Hindi |11 Aug 2020 1:15 PM IST
जिले में अब तक 334.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
डिजिटल डेस्क, मुरैना। जिले में 1 जून से अभी तक 334.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जो पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 39.3 मिलीमीटर वर्षा कम है। पिछले वर्ष इसी अवधि में जिले में 373.6 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई थी। जिले की वार्षिक औसत वर्षा 706.9 मिलीमीटर है। जिले में सर्वाधिक 413 मिलीमीटर वर्षा सबलगढ़़ में दर्ज की गई है। जबकि मुरैना में 408, जौरा में 350 मिलीमीटर, अम्बाह 303, पोरसा में 305, कैलारस में 227 और मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। 10 अगस्त को सुबह 8 बजे तक सर्वाधिक 62 मिलीमीटर वर्षा पोरसा में और 34 मिलीमीटर वर्षा अम्बाह में दर्ज की गई।
Created On :   11 Aug 2020 1:09 PM IST
Next Story