- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- चालक को झपकी लगते ही पलटी कार, बची...
चालक को झपकी लगते ही पलटी कार, बची लोगों की जान

By - Bhaskar Hindi |21 Jan 2022 10:05 AM IST
नौरोजाबाद चालक को झपकी लगते ही पलटी कार, बची लोगों की जान
डिजिटल डेस्क नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 43 ग्राम सस्तरा के पास सिन्हा ढाबा समीप कार दुर्घटनाग्रस् हो गई। एक नई वैगनआर कार रोड के किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी अनुसार घटना कल रात 4 बजे की बताई जा रही है। वाहन सवार लोग मैहर उचेहरा से जैतहरी की ओर जा रही थी। ड्राइवर को अचानक नींद लग जाने की वजह से कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है। इस कार में 4 से 5 लोग सवार थे। जिनको मामूली खरोच आई है। स्थानीय लोगों की जानकारी के अनुसार यह कार मैहर उचेहरा से तिलक लेकर जैतहरी की ओर जा रहे थी काफी रात हो जाने की वजह से ड्राइवर को झपकी लगी जिसकी वजह से कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई।
Created On :   21 Jan 2022 3:34 PM IST
Tags
Next Story