- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- कमिश्नर बंगला ड्यूटी करने जा रहे...
कमिश्नर बंगला ड्यूटी करने जा रहे नगर सैनिक को कार ने मारी टक्कर
By - Bhaskar Hindi |30 Aug 2022 4:56 AM GMT
शहडोल कमिश्नर बंगला ड्यूटी करने जा रहे नगर सैनिक को कार ने मारी टक्कर
डिजिटल डेस्क,शहडोल। कमिश्नर बंगला ड्यूटी करने जा रहे नगर सैनिक राजेश तिवारी को कार क्रमांक एमपी 18 सी 8066 के चालक ने ठोकर मार दी। रविवार दोपहर हुए हादसे में नगर सेना कर्मचारी को चोटें नहीं आई, लेकिन उनके दोपहिया वाहन को नुकसान हुआ। नगर सैनिक राजेश तिवारी ने बताया कि वे कमिश्नर बंगला में ड्यूटी करने जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे कार चालक ने टक्कर मार दिया।
Created On :   30 Aug 2022 10:25 AM GMT
Next Story