- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- 'अपनी भावनाओं पर नियंत्रण कैसे...
'अपनी भावनाओं पर नियंत्रण कैसे करें' विषय पर टॉक शो का आयोजन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में स्थापित रेडियो चैनल “युवाज यूथ की आवाज” के द्वारा वर्ल्ड मेंटल हेल्थडे के तहत "अपनी भावनाओं पर नियंत्रण कैसे करें" विषय पर टॉक शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर वक्ता डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी,मनोचिकित्सक, बंसल अस्पताल उपस्थित थे।
विश्वविद्यालय में स्थापित रेडियो चैनल “युवाज” की आरजे सुश्री दृष्टि जैन ने डॉ सत्यकांत त्रिवेदी से वार्तालाप की। इस मौके पर डॉ सत्यकांत त्रिवेदी ने चर्चा के दौरान बताया कि विद्यार्थियों ही नहीं अपितु सभी को रियल्टी से भागना नहीं चाहिए। आप झूठ बोल कर खुद को सही मत बताइए। इससे आप बहुत सारी समस्याओं से घिर जाते हैं। आपको अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। आपके विचारों का प्रभाव बना रहना चाहिए। विचारों का आना गलत नहीं है बस उसे चैनेलाइज कर लीजिए। छोटी या बड़ी बात की उपमा गलत है, कोई भी बात छोटी या बड़ी नहीं होती। विचारों को कंट्रोल नहीं प्रबंधित करना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय के मेंटर्स को भी बताया कि विद्यार्थियों को कैसे समझाएं। उनको मानसिक रूप से कैसे स्वस्थ रखें और विद्यार्थियों की बात अवश्य सुने। मात्र सुनने भर से विद्यार्थियों का बोझ कम हो जाता है। उन्होंने डिप्रेशन, पैनिक अटैक, इमोशन आदि महत्वपूर्ण बातों पर भी बड़े ही रोचक ढंग से जानकारी साझा की। अंत में उन्होंने कहा कि आरएनटीयू की तरह ही सभी विश्वविद्यालयों या विद्यालयों को भी इस तरह के सेशन करने चाहिए ताकि भविष्य की नौजवान पीढ़ी जागरूक हो पाए।
इस अवसर पर उपस्थित विश्वविद्यालय के डीन इंजीनियरिंग डॉ. संजीव गुप्ता जी ने विश्वविद्यालय की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में मानसिक स्तर के साथ-साथ खेलकूद के माध्यम से शारीरिक रूप से भी मजबूत बनाया जाता है क्योंकि शारीरिक रूप से मजबूत होने पर मानसिक स्तर सुदृढ़ बनता है।
मंच का संचालन छात्र विकास त्रिवेदी ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित थे।
Created On :   12 Oct 2022 1:52 PM IST