- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बुलढाना
- /
- मुआवजे के लिए स्वाभिमानी का...
मुआवजे के लिए स्वाभिमानी का पातुर्डा में प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, संग्रामपुर पातुर्डा बु. राजस्व रचना के अनुसार तहसील में अतिवृष्टी हुई। लेकिन १५ दिन बीत गए अब तक मुआवजे का कोई अता पता नहीं। प्रशासन की ढिलाई तथा एक भी जनप्रतिनिधि आगे आने को तयार नहीं है। ऐसी स्थिति निर्माण होने से ३० जुलाई को स्वाभिमानी किसान संगठन ने पातुर्डा में शपथ एल्गार किया। इस समय बड़े पैमाने पर किसान उपस्थित थें। हेक्टेयर ५० हजार रूपए किसानों को आर्थिक मदद दें, ऐसी मांग स्वाभिमानी के विदर्भ अध्यक्ष ने इस समय बोलते हुए की। पातुर्डा, कवठल, संग्रामपुर इन तीन राजस्व मंडल में अतिवृष्टी हुई। तुअर, कपास, सोयाबीन फसल हाथों से चली गई। लगातार बारिश के कारण खेत जमीन पानी के नीचे चली गई। उसी में जलाशय में स्वाभिमानी के कार्यकर्ता ने पानी में बैठकर दिनभर आंदोलन किया। जिसमें आठ से दस कार्यकर्ता चार दिन बीमार गिर गए। इन किसानों की समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए स्वाभिमानी ने ध्यानाकर्षण आंदोलन किया। विधायक, सांसद तो सत्ता की राजनीति में इतने व्यस्त हैं की उन्होंने सादी भेंट भी इन किसानों की ली नहीं। जिस कारण किसान आक्रमक हुए एवं इन किसानों के साथ स्वाभिमानी खंबीरता से हमेशा खड़ी हैं, ऐसा आश्वासन विदर्भ अध्यक्ष प्रशांत डिक्कर ने इस समय बोलते हुए दिया। अतिवृष्टीग्रस्त किसानों को आर्थिक मदद दें तथा गिला अकाल मदद की सुविधा किसानों को दें, ऐसी मांग प्रशासन की ओर शपथ विधि कार्यक्रम में उपस्थित नायब तहसीलदार हरि उकर्डे के जरिए सरकार की ओर की हैं। उस मांग की शासन ने दखल नहीं ली गई तो और तीव्र आंदोलन किया जाएगा, ऐसी चेतावनी भी इस समय दी गई। इस समय स्वाभिमानी के नेता उज्वल चोपडे, विजय ठाकरे, सुनिल तायडे, विठ्ठल वखारे, गोपाल तायडे, दत्ता डिक्कर, गणेश इंगले, विनोद झाडोकार, विलास इंगले, शिवा वरटकार समेत बड़े पैमाने पर कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित थें।
Created On :   1 Aug 2022 5:31 PM IST