- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- जिला अस्पताल में हुई स्पाइन की सफल...
जिला अस्पताल में हुई स्पाइन की सफल सर्जरी, 64 साल के बुजुर्ग को मिला दर्द से आराम

डिजिटल डेस्क, बीड। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई। जहां के कुशल डॉक्टरों ने स्पाइन सर्जरी कर एक मरीज को बीमारी से निजात दिलाई। निजी अस्पताल में ढ़ाई लाख रुपए खर्च आता है, लेकिन सरकारी मरीजों पर बोझ नहीं पड़ता, अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद लोगों को उम्मीद जागी है। सरकारी अस्पताल में स्पाइन का यह पहला सफल ऑपरेशन था।
हारूण अहमद सय्यद को लंबे समय से कमर का दर्द था। चलते वक्त पैर दर्द करता था, कई जगह छोटा मोटा इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं हुआ। इसके बाद जब अस्पताल में एमआरआई कराई गई, तो नस दबने की जानकारी मिली।
इसके बाद मरीज के ऑपरेशन का फैसला किया गया। डॉक्टर सुरेश साबले के मार्गदर्शन में डॉक्टर विजय कट्टे, डॉक्टर कदम, डॉक्टर सोमनाथ वाघमारे, डॉक्टर चव्हाण की टीम ने सफल ऑपरेशन किया। इस दौरान भिसे ब्रदर, घुले ब्रदर माली मामा ने मरीज की सहायता की।
Created On :   21 Aug 2022 6:41 PM IST