- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- आनंद उत्सव में छात्र-छात्राओं ने...
आनंद उत्सव में छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
![Students took part in Anand Utsav Students took part in Anand Utsav](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/01/students-took-part-in-anand-utsav_730X365.jpeg)
डिजिटल डेस्क , शाहनगर .। शाहनगर विकासखण्ङ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिसानी में तीन पंचायतों का सामूहिक आनंद उत्सव कार्यक्रम बडे ही उत्साह से मनाया गया। जिसमें प्रमुख तौर पर बिसानी, शाहपुर कलॉ, शाहपुर खुर्द के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा अध्यक्ष अशोक तिवारी पूर्व प्रधानाध्यापक एल.पी. तिवारी विशिष्ठ अतिथि जनपद शाहनगर से एङीओ मोती सिंह प्राचार्य नीरज तिवारी, बिसानी पंचायत प्रधान भगवान साहु ने ज्ञान की देवी पर मां सरस्वती पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रमों की शुरूआत कराई गई। कार्यक्रम की शुरूआत कबङ्ङी, दौङ प्रतियोगिता सहित मेहंदी चित्रकलॉ एवं दिवारी नृत्य का आयोजन कराया गया। बालक-बालिका एवं सीनियर वर्ग में विजेता टीम को मैङल एवं शील्ङ प्रदान की गयी। चित्रकला प्रतियोगिता में मोनिका सिंह प्रथम, द्वितीय, दीपक कोरी, मयंकी बाई कोरी एवं मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान महिमा त्रिसौलिया, दितीय मधुरानी एवं तृतीय स्थान राधा साहु का रहा। संगीतमय कार्यक्रम में नंदु यादव के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ एवं महिला के सम्मान में बेहतरीन प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। इस अवसर पर सचीव कुलभूषण चतुर्वेदी, शाहपुर खुर्द निरस्त सिंह, शाहपुर कला सचिव सहित शिक्षिका हेमलता शिक्षक रावेन्द्र तिवारी, बी.के. लोधी, अवनीश चौरसिया, आशीष खरे, अमित चौरसिया, संतोष साहू, दयाराम वर्मन आदि शामिल रहे।
Created On :   31 Jan 2022 1:50 PM IST