- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- छात्रा ने लगा ली फांसी, आत्महत्या...
छात्रा ने लगा ली फांसी, आत्महत्या के कारण का अबतक खुलासा नहीं

By - Bhaskar Hindi |3 May 2022 2:34 PM IST
मौत छात्रा ने लगा ली फांसी, आत्महत्या के कारण का अबतक खुलासा नहीं
डिजिटल डेस्क, बीड। जिले की केज तहसील के जिवाचीवाडी में एक छात्रा ने मौत को गले लगा लिया। छात्रा दसवीं में पढाई कर रही थी। अपने घर में मंगलवार दोहपर उसने फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार छात्रा प्रणिता निलकंट चौरे की उम्र 16 साल थी, वो दसवीं में पढ़ रही थी। किंतु दोहपर के समय दो बजे घर पर कोई नहीं था। वो घर की छत पर गई और फांसी के फंदे पर झूल गई। जब परिजन घर आए, तो उन्हे प्रणिता को फांसी के फंदे पर लटका देखा। खबर आग की तरह फैली और वहां लोगों की भीड़ लग गई। इसके चलते केज पुलिस कर्मी नाईक उमेश आघाव सहित पुलिस का दस्ता मौके पर पहुंचा। प़ंचनामा कर शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उसके बाद शव परिजन के हावाले किया गया। छात्रा ने खुदकुशी क्यों की इसका खुलासा अभीतक नहीं हुआ। जांच पुलिस कर रही है।
Created On :   3 May 2022 8:03 PM IST
Next Story