- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- आज से चलाया जाएगा नगर में रोको टोको...
आज से चलाया जाएगा नगर में रोको टोको अभियान

By - Bhaskar Hindi |11 Jan 2022 6:38 AM IST
पवई आज से चलाया जाएगा नगर में रोको टोको अभियान
डिजिटल डेस्क पवई .। देश सहित प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर एक बार पुन: बढ़ रही है और लगातार संक्रमितो में इजाफा हो रहा है। जिसको देखते हुए कलेक्टर पन्ना के आदेश अनुसार पूरे जिले में रोको टोको अभियान चलाया जा रहा है और बिना मास्क व वेवजह घूम रहे लोगों को मास्क लगाने व कोविड-19 नियमों का पालन करने की समझाइश दी जा रही है। इसी के तहत मंगलवार 11 जनवरी से पवई नगर में एसडीएम के.एस. गौतम, तहसीलदार ज्योति राजपूत, थाना प्रभारी डी.के. सिंह खंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारियों व नगर परिषद अमले के साथ रोको टोको अभियान की शुरुआत की जाएगी। नगर परिषद् सीएमओ मिथलेश द्विवेदी ने बताया की लोगों को वैक्सीन लगवाने व मास्क लगाने की समझाइश भी दी जाएगी।
Created On :   11 Jan 2022 12:08 PM IST
Tags
Next Story