- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बुलढाना
- /
- एसटी बस पर पथराव, कर्मचारियों की...
एसटी बस पर पथराव, कर्मचारियों की हड़ताल अभी भी जारी

डिजिटल डेस्क, बुलढाणा। एसटी कर्मचारियों की हड़ताल अभी भी शुरू है। प्रशासन व हड़ताल कर रहे एसटी कर्मचारियाें के दरम्यान अभी तक कोई भी ठोस विकल्प न निकलने से हड़ताल जारी है। किंतु विविध डिपो से बस बाहर निकल रही है। इसीके चलते रविवार १२ दिसंबर को चिखली-बुलढाणा बस क्र. एमएच ४० वाई ५३४५ कुछ प्रवासी को लेकर बुलढाणा बस डिपो में पहुंची। दोपहर १ बजकर २० मिनट पर यही बस चिखली निकली थी। यह बस स्थानीय जयस्तंभ चौक में पहुंचते ही अज्ञात आरोपियों ने इस बस पर पथराव किया। आरोपी २५ से ४० वर्ष उम्र का होने की प्राथमिक जानकारी है। इस पथराव में बस के काचं फुटने से बस का नुकसान हुआ। इस घटना के समय बस में तीन यात्री प्रवास कर रहे थे। इस मामले में बस चालक एस.पी. खरात ने शहर पुलिस स्टेशन में दी शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
Created On :   14 Dec 2021 6:26 PM IST