मामूली बात को लेकर दो गुटों में हुआ पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा - नियंत्रण में स्थिति
![Stone pelting broke out between two groups over a minor matter, the police took charge - Situation under control Stone pelting broke out between two groups over a minor matter, the police took charge - Situation under control](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2023/03/stone-pelting-broke-out-between-two-groups-over-a-minor-matter-the-police-took-charge-situation-under-control_730X365.jpg)
By - Bhaskar Hindi |31 March 2023 3:27 PM IST
अमलनेर मामूली बात को लेकर दो गुटों में हुआ पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा - नियंत्रण में स्थिति
डिजिटल डेस्क, जलगांव. अमलनेर में गुरुवार सुबह मामूली बात को लेकर दो गुटों में झगड़े हुए थे। इस झगड़े के कारण देर रात जमकर बड़ा विवाद हुआ। इसी को लेकर दोनों गुटों के बीच पथराव हुआ। बबताया जा रहा है कि शहर में चार जगहों पर पथराव किया गया। इसमें दो पुलिसकर्मियों को भी पत्थर लगे हैं। भोईवाड़ा, मन्यार मोहल्ला, कासार गली इलाके में देर रात दो गुटों में पथराव हुआ था। जिला पुलिस अधीक्षक एम. राजकुमार, डीवाईएसपी राकेश जाधव, पुलिस निरीक्षक विजय शिंदे, पुलिस उप निरीक्षक अनिल भुसारे मौके पर पहुंचे और तुरंत स्थिति को नियंत्रण में किया। दोनों गुटों के सामाजिक कार्यकर्ताओं की अपील के बाद तनावपूर्ण शांती बनी है। पुलिस ने इस मामले में 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Created On :   31 March 2023 3:26 PM IST
Next Story