- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- किसान विरोधी है राज्य की सरकार-...
किसान विरोधी है राज्य की सरकार- अहिर

डिजिटल डेस्क, आर्णी। राज्य सरकार किसान विरोधी होने का आरोप कर किसानों पर अन्याय कर रही है। जिससे उनकी दिवाली अंधेरे में है। लाैटते मानसून के कारण कपास, सोयाबीन समेत अन्य फसल बर्बाद हो गई हैं। फिर भी इसका मुआवजा नहीं दिया जा रहा है, ऐसा बोलकर राज्य सरकार की निंदा पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहिर ने की। सोमवार को भाजपा द्वारा आक्रोश मोर्चा निकाला गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष नितीन भुतडा, विधायकों में संदीप धुर्वे, निलय नाईक, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी राजेंद्र डांगे, उध्दव येरमे, प्रल्हाद जगताप, शाम झलेक, रविंद्र अरगडे आदि उपस्थित थे। भुतडा ने भी सरकार पर टिप्पणी की। किसानों को सहायता नहीं मिली तो जिले में तहसील स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रति हेक्टेयर 50 हजार की सहायता देने की मांग की गई। इस मोर्चा में किसान, पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे। गीला अकाल घोषित करने की मांग की गई। यह ज्ञापन नायब तहसीलदार उदय तुंडलवार के माध्यम से सीएम को भेजा गया।
Created On :   2 Nov 2021 5:53 PM IST