- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- सरकार ने उठाया कदम - अब यात्रियों...
सरकार ने उठाया कदम - अब यात्रियों को ले जा सकेंगे सभी निजी वाहन, दी अनुमति

By - Bhaskar Hindi |9 Nov 2021 6:04 AM IST
एसटी बस हड़ताल सरकार ने उठाया कदम - अब यात्रियों को ले जा सकेंगे सभी निजी वाहन, दी अनुमति
डिजिटल डेस्क, मुंबई। एसटी कर्मचारियों की हड़ताल लंबी खिंचती देख प्रदेश सरकार ने सभी निजी वाहनों को यात्रियों के परिवहन के लिए अनुमति दी है। सरकार ने सभी निजी बसों, स्कूल बसों और कंपनियों की बसों और मालवाहक वाहनों में यात्रियों को यात्रा करने की छूट दी है। राज्य सरकार के गृह विभाग ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करके यह आदेश जारी किया है।
Created On :   9 Nov 2021 11:29 AM IST
Next Story