- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नांदेड़
- /
- तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों से भरे...
तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों से भरे वाहन को मारी टक्कर - 5 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

डिजिटल डेस्क, नांदेड़। किनवट राष्ट्रीय राजमार्ग पर करंजी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इसमें 4 बिहार के मजदूर और 1 ट्रक चालक शामिल है। जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जब्कि एक को मामूली चोटें आई हैं। घटना शाम 7:45 बजे हुई। घायलों को सरसम में प्राथमिक उपचार दिया गया। आगे के इलाज के लिए नांदेड़ रैफर कर दिया गया है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या कम या ज्यादा होने की आशंका जताई जा रही है। हादसा इतना भीषण था कि माल वाहक वाहन का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
24 सितंबर की शाम हिमायतनगर क्षेत्र में रेलवे बिजली लाइन पर काम करने के बाद मजदूर आगे जा रहे थे। तेज रफ्तार सीमेंट से लदा ट्रक मजदूरों के वाहन से टकरा गया। जिसमें सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को युवकों ने बाहर निकाला और इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल मजदूरों में एक हिमायतनगर का है, जिसका नाम अरविंद शिवाजी बनसोड़े है और बाकी 4 बिहार के मजदूर हैं। इन सभी को चिकित्सा अधिकारियों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद नांदेड़ रैफर कर दिया गया है।
मृतकों के नाम
सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक बी.डी.भुसनूर व उनके साथियों ने दौरा किया। शव कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने तत्काल एंबुलेंस भेजी गई।
Created On :   25 Sept 2022 5:32 PM IST