- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- दुर्घटना में समाजसेवी मालीराम शर्मा...
दुर्घटना में समाजसेवी मालीराम शर्मा की मौत

By - Bhaskar Hindi |29 Sept 2022 4:10 PM IST
यवतमाल दुर्घटना में समाजसेवी मालीराम शर्मा की मौत
डिजिटल डेस्क, यवतमाल. ब्राह्मण समाज के सक्रिय पदाधिकारी तथा समाजसेवी मालीराम सुंडाराम शर्मा (61) को बुधवार की शाम यवतमाल शहर के आर्णी से भोसा बाइपास पर एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद उन्हें शीघ्र अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन उपचार के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी बुधवार की मध्यरात्रि मृत्यु हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 304अ, 279 के तहत मामला दर्ज किया है।
Created On :   29 Sept 2022 9:39 PM IST
Next Story