- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का संकल्प...
75 करोड़ सूर्य नमस्कार का संकल्प पूरा करने सामाजिक संस्थाएं दे रहीं सहयोग

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में क्रीड़ा भारती द्वारा देश में 75 करोड़ सूर्यनमस्कार का संकल्प लिया गया है। इसके लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाएं योगदान दे रही है। रविवार, 30 जनवरी को स्थानीय दीनदयाल प्रबोधिनी में संस्कार भारती के सदस्यों ने सूर्य नमस्कार किया। दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान व संस्कार भारती द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के प्रांत योग प्रमुख महेश जोशी, प्रांत सहमंत्री मीरा फडणीस, जिला मंत्री अविनाश जोशी, जिला योग प्रमुख डा. संतोष साऊलकर, दीनदयाल के उपाध्यक्ष ज्योति चव्हाण, सचिव विजय कद्रे, धनंजय चौहान, संस्कार भारती के प्रांत महामंत्री विवेक कवठेकर, दत्तात्रय देशपांडे, जीवन कडु आिद उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता और हनुमानजी की प्रतिमा का पूजन कर की गई। महेश जोशी ने सूर्यनमस्कार और योग का महत्व विषद किया। उन्होंने कहा कि 1 से 7 फरवरी के बीच प्रतिदिन वैयक्तिक 13 सूर्यनमस्कार समंत्र पूर्ण करने है। इस दौरान अभ्यंकर कन्या शाला की राष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन दीनदयाल के संचालक परिमल देशपांडे ने किया। उपस्थितों का स्वागत निलिमा मंत्री, डा. नेहा चिंतावार, अपर्ना शेलार ने किया। कार्यक्रम में मातोश्री वृद्धाश्रम के सुनील खातखेडकर, डा. कविता करोडदेव, गजानन परसोडकर, शरद देव, निशिकांत थेटे, जयंत चावरे, विनय नायगावकर, मीरा घाटे आदि शामिल हुए थे।
Created On :   1 Feb 2022 7:45 PM IST