- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मन्दसौर
- /
- जिले में अबतक 7.03 मि.मी. औसत वर्षा...
जिले में अबतक 7.03 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज -

डिजिटल डेस्क मंदसौर | मन्दसौर जिले में इस वर्ष अबतक औसतन 7.03 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि पिछले 24 घन्टों में मंदसौर जिले में 0.36 मिमी वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घन्टों में मंदसौर में 4.0 मि.मी., सीतामउ में 22.8 मि.मी. सुवासरा में 3.0 मि.मी., गरोठ में 7.4 मि.मी., भानपुरा में 17.2 मि.मी., मल्हारगढ मे 38.0 मि.मी., धुधंडका में 0 मि.मी., शामगढ में 0 मि.मी., संजीत में 0 मि.मी. एवं कयामपुर में 0 मि.मी. वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। विगत 1 जून से अबतक वर्षामापक केन्द्र मंदसौर में 206.0 मि.मी., सीतामउ में 179.8 मि.मी. सुवासरा में 132.4 मि.मी., गरोठ में 105.2 मि.मी., भानपुरा में 134.6 मि.मी., मल्हारगढ मे 202.4 मि.मी., धुधंडका में 215.0 मि.मी., शामगढ में 274.2 मि.मी., संजीत में 139.0 मि.मी. एवं कयामपुर में 226.2 मि.मी. वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में वर्षामापक केन्द्र मंदसौर में 448.0 मि.मी. सीतामउ में 392.2 सुवासरा में 227.6 मि.मी., गरोठ में 385.0 मि.मी., भानपुरा में 210.2 मि.मी., मल्हारगढ मे 319.0 मि.मी., धुधंडका में 408.0 मि.मी., शामगढ में 222.0 मि.मी., संजीत में 225.0 मि.मी. एवं कयामपुर में 283.4 मि.मी. वास्तविक वर्षा दर्ज की गई थी। गांधीसागर बांध का जलस्तर 17 जुलाई को 1296.91 फीट दर्ज किया गया।
Created On :   18 July 2020 4:32 PM IST