- Home
- /
- सरकार चुनाव रोककर दिखाए : बावनकुले
सरकार चुनाव रोककर दिखाए : बावनकुले
By - Anita Peddulwar |20 Sep 2021 3:41 AM GMT
चुनौती सरकार चुनाव रोककर दिखाए : बावनकुले
डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाविकास आघाड़ी सरकार ने ओबीसी आरक्षण का अध्यादेश महीना भर पहले निकाला होता, तो शायद आने वाले जिला परिषद चुनाव के लिए ओबीसी को उसका फायदा मिलता था, लेकिन अब ऐसा नहीं लगता। सरकार इस चुनाव को रोककर दिखाए। यह चुनौती ओबीसी नेता और भाजपा के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर बावनकुले ने दी है। बावनकुले ने कहा कि चुनाव घोषित होने के पूर्व अध्यादेश निकालकर सर्वोच्च न्यायालय में जाते, तो उपचुनाव लेने की नौबत नहीं आती। अगले चुनाव तक अध्यादेश कायम रखना है, तो सरकार को न्यायालय में इस संबंध में बताना होगा। यह जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। सरकार देश के सर्वोत्तम वकील को अध्यादेश को टिकाए रखे। अगर नहीं टिका पाए, तो सरकार में झारी के शुक्राचार्य अध्यादेश टिका नहीं पाए, यह संदेश जाएगा।
Created On :   20 Sep 2021 9:11 AM GMT
Next Story