तेंदुए के हमले में चरवाहे की मृत्यु, बैल गंभीर जख्मी

Shepherd dies in leopard attack, bull seriously injured
तेंदुए के हमले में चरवाहे की मृत्यु, बैल गंभीर जख्मी
गड़चिरोली तेंदुए के हमले में चरवाहे की मृत्यु, बैल गंभीर जख्मी

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। तहसील मुख्यालय से 27 किमी दूर चित्तूर जंगल परिसर में गुरुवार 28 अक्टूबर की दोपहर नरभक्षी तेंदुए ने एक चरवाहे पर हमला बोल दिया, जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। इसके बाद तेंदुए ने एब बैल पर भी हमला किया, लेकिन लोगों की मौजूदगी के कारण तेंदुआ बैल को अपना शिकार नहीं बना पाया। मृत चरवाहे का नाम पेंटीपाका निवासी मलय्या दुर्गम (50) बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, हर दिन की तरह गुरुवार को भी मलय्या दुर्गम गांव की बकरियों को लेकर चित्तूर जंगल परिसर में गया। दोपहर करीब 2 से 3 बजे के दौरान जंगलों में घात लगाए बैठे एक नरभक्षी तेंदुए ने अचानक मलय्या पर हमला बोल दिया,  जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। इस घटना के बाद तेंदुए ने एक बैल पर भी हमला किया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल परिसर में मौजूद लोगों द्वारा आवाज लगाने के बाद तेंदुआ जंगलों की ओर चला गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया।  मलय्या का शव पोस्टमार्टम के लिए सिरोंचा के ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है।  मामले में मृतक चरवाहे के परिजनों को तत्काल आर्थिक मदद देने की मांग की गई है। 

Created On :   29 Oct 2021 6:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story