- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- नगर पालिका में घोटाले का भांडाफोड़...
नगर पालिका में घोटाले का भांडाफोड़ होने के बाद अधिकारियों पर गिरी गाज, छह निलंबित

डिजिटल डेस्क, बीड़। कई महीनों से विवादों में घिरी नगर पालिका में कार्रवाई के बाद हड़कप मचा है। बड़े घोटाले के आरोप लगने के बाद जब मामला ऊपर तक पहुंचा। तो मुख्यधिकारी डॉक्टर उत्कर्ष गुट्टे सहित जिला प्रशासन अधिकारी निता अंधारे के अलावा छह अधिकारियों को इस मामले में निलंबित किया गया। सोमवार को हुई इस कार्रवाई के बाद प्रशासन में हंड़कप मच गया है। जानकारी के मुताबिक बारिश के दौरान जनता को 15 दिन में एक बार जलापूर्ती होती थी। अमृत जलापूर्ती, भुयारी गटार योजना के तहत अनियमितताओं का खुलासा हुआ। जिसके कारण लोगों को पीने का साफ पानी नसीब नहीं हो सका। जिसके बाद योजना में घोटाले का मामला सामने आया था। राज्यमंत्री तणपुरे ने जिलाधिकिरी कार्यालय में बैठक की। जिसके बाद नगरविकास विभाग जिलाप्रशासन अधिकारी निता अंधारे, नगर निगम के मुख्यधिकारी डॉक्टर उत्कर्ष गुट्टे, अंभियता राहुल टालके, कर अधीक्षक सुधीर जाधव ,कनिष्ट रचना सहायक सलिम सय्यद याकुब और बांधकाम अभियंता योगेश हाडे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सभी को निलंबित कर दिया।
Created On :   21 March 2022 7:40 PM IST